कानपुर, जुलाई 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल कैंट में चल रही सीआईएससीई अंडर-17 बालक इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान जयपुरिया स्कूल और वीरेंद्र स्वरूप कैंट ने फाइनल में जगह बनायी। शनिवार को पहले मुकाबले में सेंट एलायसिस स्कूल ने वीरेंद्र स्वरूप कैंट को, जयपुरिया स्कूल ने मेथडिस्ट स्कूल को 1-0, सेंट एलायसिस स्कूल ने सेंट लारेंस स्कूल को 3-0, वीरेंद्र स्वरूप कैंट ने मेथोडिस्ट को 3-0 तथा जयपुरिया स्कूल ने सेंट लारेंस स्कूल को पराजित किया। प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने बताया कि फाइनल मुकाबले रविवार सुबह आठ बजे खेला जाएगा। जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, उप प्रधानाचार्य एमके मिश्रा, मधुश्री भौमिक, वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, राजकुमार, डीबी थापा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: फाइनल ...