पीलीभीत, मई 1 -- पीलीभीत। सीआईएससीई ने दसवीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल की रिद्धिमा अग्रवाल ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम को देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। सीआईएससीई (काउंसिल आफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित ही गया। सुबह से छात्रों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई। यह भी पढ़ें- आईसीएसई में अमन और आईएससी में नंदिनी टॉपरपरीक्षा परिणाम का विवरण गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल का पहला आईएससीई बोर्ड परीक्षा का परिणाम हैं। बोर्ड परीक्षा के लिये स्कूल से 66 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया था। दसवीं का रिजल्ट शत- प्रतिशत रहा। कुल छा़त्राएं 27 हैं। इनमें परीक्षा परिणाम 71.67 प्रतिशत रहा। कुल छात्र 39 है जिनका परीक्षा परिणाम 61.30 प्रतिशत रह...