फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सीआईएससीई ने गुरुवार को 10वीं एवं 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। 12वीं कक्षा में कला और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, 10वीं में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। यह भी पढ़ें- संत ज़ेवियर्स के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन12वीं कक्षा का परिणाम कला संकाय की छात्रा मोक्षा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में कुंजल ने और वाणिज्यिक संकाय में अवनी शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल और अपने गुरुजनों का गौरव बढ़ाया। बता दें कि सेक्टर-21 स्थित जीवा जिले में एक मात्र सीआईएससीई से मान्यता प्राप्त स्कूल है। स्कूल में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए जोर...