बोकारो, फरवरी 28 -- केऔसुब इकाई बीएसएल बोकरो क्षेत्र के उप महानिरीक्षक राजीव मिश्रा के नेतृत्व में इंसिग्निया शेवरॉन पिपिंग समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पिपिंग समारोह में कुल 700 कांस्टेबल को सीनियर कांस्टेबल में पदोन्नति उनकी लंबी, निष्ठावान और समर्पित सेवा के लिए शेवरॉन व पदचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बल सदस्यों के वर्दी पर शेवरॉन लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी का सम्मान है। इस अवसर पर वरिष्ठ कमांडेंट मो0 एनएखान, कमाण्डेंट राजेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...