सीआईएसएफ सिपाही ने पत्नी-साले पर लगाया मारपीट का आरोप
मेरठ, सितम्बर 5 -- समौली गांव निवासी सीआईएसएफ सिपाही ने पत्नी और साले पर एक सप्ताह पूर्व जबरन घर में घुंसने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर आरोपी पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाने पर दी तहरीर में समौली निवासी इनाम ने बताया कि वह सीआईएसएफ में कांस्टेबल है और नई दिल्ली फोर्स मुख्यालय पर तैनात है। उसका पत्नी जेबा से कोर्ट में विवाद चल रहा है। 27 अगस्त को वह अपने समौली गांव स्थित घर पर काम कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी जेबा और उसका भाई थाना फलावदा के रसूलपुर निवासी समीर पहुंचे और जबरन घर में घुसने लगे। विरोध करने पर उसकी पत्नी और साले ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और थाने पहुंचकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.