गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 5वीं आरक्षित वाहिनी में शनिवार को पदोन्नति एवं सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 5वीं आरक्षित वाहिनी में तैनात 200 कॉन्सटेबलों को हेड कॉन्सटेबल के पद पर प्रोन्नत किया गया है। समारोह में पदोन्नति पाने वाले कार्मिकों को रैंक प्रदान की गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 5वीं आरक्षित वाहिनी के वरिष्ठ कमांडेंट लाल मोहन ठाकुर ने सभी कार्मिकों को कंधों पर फीता लगाकर रैंक प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रोन्नत कार्मिकों को नई जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान दो सदस्यों को सेवानिवृत्ति भी किया गया। वरिष्ठ कमांडेंट ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन...