धनबाद, जून 7 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसिएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह मे संचालित मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी के समीप स्थित कांटा घर के नजदीक झाड़ी में रखें अवैध कोयला को सीआईएसएफ बल ने जब्त किया। छापामारी में जब्त करीब 31 टन अवैध कोयला क्षेत्रीय बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल शनिवार को छापामारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह तरह की चर्चा होती रही। कहा जा रहा है कि जिस स्थान से बल के जवानों ने झाड़ी से अवैध कोयला जब्त करने की बात कह रहे हैं, वहां सीआईएसएफ बल के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी के गार्ड की रात दिन ड्यूटी रहती है। सवाल यह खड़ा हो रहा हैं कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था रहने के बाद भी इतनी भारी मात्रा में अवैध कोयला उक्त स्थल तक कैसे पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मां अंबे आउटसोर्सिंग कैंप के बगल...