धनबाद, जनवरी 22 -- सिजुआ, प्रतिनिधि सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोल डंप पर बुधवार रात करीब 8 बजे कोयला चोरी रोकने गई सीआईएसएफ की टीम और कोयला चोरों ने पथराव कर दिया। इसमें सीआईएसएफ के एसआई विवेक कुमार और आरक्षी गोविंद कुमार घायल हो गए। दोनों को जगजीवन नगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दर्जन भर से अधिक लोग तेतुलमारी कोल डंप में घुसकर कोयला चोरी कर रहे थे। चेकपोस्ट पर तैनात संतरी ने इसकी सूचना सीआईएसएफ की क्यूआरटी को दी। जैसे ही क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची, चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए जवानों पर पत्थर और कोयले से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में एसआई विवेक कुमार और गोविंद कुमार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। साथी जवानों ने आनन-फानन में उन्हें लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.