धनबाद, जुलाई 12 -- कतरास। कतरास एरिया-4 में सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने शनिवार को संयुक्त छापेमारी कर चैतुडीह कोलियरी के लकड़का इलाके में करीब 68 टन अवैध कोयला जब्त किया। गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से डंप कोयला बरामद कर उसे बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Latehar News: जंगल में छिपाकर रखा गया करीब 100 टन अवैध कोयला जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...