बोकारो, जून 23 -- सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली की क्यूआरटी एवं आसूचना टीम द्वारा संयुक्त रूप से बीएण्डके एरिया के खासमहल स्थित केएमपी स्टोर से प्रदीप होटल एवं कारो एक्सवेशन के पीछे क्षेत्र में छापामारी कर कोयला चोरों द्वारा विभिन्न जगहों पर झाड़ियों में छिपाकर रखे लगभग 5 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। सीआईएसएफ द्वारा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा खबर मिलते ही कोयले को जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। सीआईएसएफ ने आमजन से भी अपील की है कि वे राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। छापामारी अभियान में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुके...