बोकारो, दिसम्बर 29 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि।सीआईएसएफ की छापामारी अभियान के तहत एक ओमनी वैन में भरा लोहे की स्क्रैप सहित एक मोटर साइकिल में लदा कोयला पकड़ा गया जिसे बेरमो थाना की पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया। शनिवार की रात सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली द्वारा अभियान के दौरान अमलो माइंस क्षेत्र में एम्बुश लगाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक ओमनी वैन संख्या डब्ल्यूबी02सी 8938 को पकड़ा गया, जो अमलो माइंस के अमलो वर्कशॉप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर लोहा स्क्रैप लोड किया जा रहा था। सीआईएसएफ को देखते ही चोर पास के गांव की ओर भाग निकले। सीआईएसएफ ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर उस पर लदे लोहा स्क्रैप का वजन कांटा घर में कराया, जिसमें कुल वजन 1.130 टन पाया गया। जब्त किए गए स्क्रैप लोहा एवं ओमनी वैन को कानूनी कार्रवाई हेतु बेरमो पुलिस को सौंप दिया गया। वही...