सीआईएसएफ ने विभिन्न जगहों से अवैध कोयला जब्त किया
बोकारो, मई 27 -- सीआईएसएफ द्वारा लगातार चलाये जा रहे छापामारी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न परियोजनाओं से लगभग 4 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। यह कार्रवाई सीआईएसएफ कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर निरंतर चलाया जा रहा है। टीम ने सटीक सूचना के आधार पर खासमहल एरिया स्थित प्रदीप होटल के समीप विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान अवैध रूप से जमा कर रखे गए लगभग 1.775 टन कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा ढोरी एरिया अंतर्गत कारीपानी स्थित एनएसडी चेक पोस्ट के पास चलाए गए अभियान में लगभग 1.30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। वहीं अमलो चेक पोस्ट के दीनदयाल चौक के समीप भी छापामारी कर लगभग 1 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। विशेष अभियान में निरीक्षक शिला ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.