बोकारो, मई 9 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ द्वारा सीसीएल ढोरी एवं बीएंडके प्रक्षेत्र में छापामारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस दौरान अवैध कोयला से लेकर ढुलाई करने वाले मोटर साइकिल व साइकिलों को भी जब्त किया जा रहा है। सीसीएल करगली इकाई के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार यह अभियान हर दिन कहीं न कहीं चलाया जा रहा है। साथ ही गोपनीय सूचना पर भी कार्रवाई की जा रही है। इन दोनों प्रक्षेत्र की परियोजनाओं व आस-पास यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से कहीं न कहीं अवैध धंधे पर असर तो जरूर पड़ता दिखाई देने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...