बोकारो, मई 11 -- सीआईएसएफ की एक टीम ने कोयला चोरी के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर रविवार को 3.5 टन अवैध कोयला एवं 1 मोटर साइकिल जब्त किया। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को सुपूर्द कर दिया गया। जबकि मोटर साइकिल को बेरमो थाना के हवाले किया गया। बताया जाता है सीआईएसएफ की विशेष टीम ने ढोरी एरिया के तारमी कोल डम्प के पास कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जमा किए गए 1.5 टन अवैध कोयला जब्त किया। जानकारी के अनुसार, ढोरी एरिया के अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चौक के बीच से एक मोटर साइकिल (बिना पंजियन संख्या) एवं एक साइकिल तथा 0.5 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। इसके साथ ही बीएण्डके एरिया के खासमहल एरिया के प्रदीप होटल के पास से कुल 1.45 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन एवं साइकिल बेरमो पुलिस स्टेशन को सुपूर्द...