बोकारो, जुलाई 30 -- करगली, प्रतिनिधि। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सीआईएसएफ को प्रदत्त एमएमडीआर अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रभावी उपयोग करते हुए सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली ने कमांडेंट राजप्रताप सिंह के नेतृत्व में जुलाई माह के दौरान अवैध कोयला तस्करी के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया।

अवैध कोयला की बरामदगी कुल 46 छापामारी में 395.480 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले का सरकारी राजस्व के अनुसार अनुमानित मूल्य 10,07,588 रुपये है। इसके अतिरिक्त 7 मामलों में एमएमडीआर अधिनियम के तहत स्थानीय पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कुल 36 वाहनों को जब्त कर स्थानीय पुलिस को विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया। जब्त वाहनों में 26 मोटर साइकिल, 1 स्कूटी, 3 स्कूटर, 4 ऑटो तथा 2 पिकअप वाहन शामिल हैं।

विधिक...