लखनऊ, जनवरी 10 -- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एएसजी लखनऊ इकाई की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत एक सराहनीय पहल की गई। वरिष्ठ कमांडेंट अनूप कुमार, एएसजी लखनऊ की अगुवाई में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच शीत राहत सामग्री का वितरण किया गया। दोपहर 12:30 बजे से लखनऊ एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में यह अभियान चला। इस दौरान सरोजनी नगर स्थित ओल्ड एज होम तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र शामिल हैं, सीआईएसएफ कर्मियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर कर्मियों ने लाभार्थियों के बीच मिठाइयां भी बांटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.