बोकारो, सितम्बर 3 -- सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन संख्या जेएच02एएन-6712 और करीब 5 टन कोयला जब्त किया। खुफिया सूचना पर सीआईएसएफ की टीम ने कारो बस्ती-मेन रोड पर एम्बुश लगाया था। इस दौरान कोयला लदा पिकअप वैन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। चेक पोस्ट-02 के पास चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में वाहन से कोयला बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने वाहन और कोयला जब्त कर एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह बीएंडके प्रक्षेत्र में इस एक्ट के तहत 13वीं बड़ी कार्रवाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...