धनबाद, अप्रैल 27 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बरोरा क्षेत्रीय सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने शनिवार देर रात एएमपी कोलियरी के बंद फीडर ब्रेकर के समीप कोल ट्रांसपोर्टिंग रोड में छापेमारी कर अवैध कोयला लदा एक मिनी हाइवा गाड़ी (ट्रिपर) जब्त किया। जब्त गाड़ी बिना नंबर का बताया जा रहा है, जिसमें लगभग 3 से 4 टन चोरी का कोयला लोड था और वह चोरी-छिपे कोलियरी से बाहर निकल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मिनी हाइवा गाड़ी शनिवार की देर रात्रि 10.40 पर पियोर बरोरा की ओर से निकल कर मुराईडीह स्थित बंद फीडर ब्रेकर के समीप ट्रांसपोर्टिंग रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान रात्रि गश्ती में तैनात क्यूआरटी टीम की नजर उस पर पड़ी। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने अवैध कोयला जब्त किया टीम को देखते ही वाहन चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सीआईएसएफ ने जब्त...