बोकारो, अप्रैल 21 -- फुसरो। गोपनीय सूचना के आधार पर सीसीएल करगली के कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में विशेष छापामारी अभियान संचालित किया गया। यह अभियान सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र स्थित सीसीएल कारो परियोजना के कांटा घर संख्या 04 एवं 06 के पीछे स्थित गांव के समीप चलाया गया। जहां कोयला चोरों की गतिविधियों की सटीक सूचना प्राप्त की गई थी। सहायक कमाण्डेंट धनंजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित सीआईएसएफ की टीम ने त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए लगभग 06 टन अवैध रूप से एकत्रित कोयला बरामद किया। बरामद कोयले को विधिवत रूप से सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। अभियान की सफलता में निरीक्षक एसआर नायक, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, अमित कुमार, आरक्षक सुदामा प्रसाद व अन्य जवान सहित सीसीएल सुरक्षागार्ड महामाया पासवान व उनकी टीम क...