सीआईएसएफ जवान बने उदय पंडित का गांव में भव्य स्वागत
कोडरमा, जुलाई 20 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा। चंदवारा निवासी सुरेंद्र पंडित के पुत्र उदय पंडित के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयन के बाद प्रशिक्षण के दौरान पहली बार घर पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, उदय पंडित का चयन फरवरी 2026 में सीआईएसएफ में हुआ था। वर्तमान में उनकी ट्रेनिंग इंदौर में चल रही है, जो अभी लगभग पांच माह और चलेगी। प्रशिक्षण के दौरान अवकाश मिलने पर वह 20 जुलाई की सुबह अपने पैतृक गांव चंदवारा (काली मंडा) पहुंचे। इस अवसर पर चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने उदय पंडित को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.