हाजीपुर, फरवरी 28 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहसी सैदपुर पंचायत के मुकुंदपुर गोपीनाथ निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया जी में पदस्थापित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान की हरियाणा पुलिस कस्टडी में हुई संदिग्ध मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर पहुंचा तो स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं सीआईएसएफ जवान की हरियाणा पुलिस की कस्टडी में बीती गुरुवार की देर रात हुई संदिग्ध मौत के पश्चात उनका शव शनिवार की सुबह उनके घर पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग उनके आवास पर जमा हो गए। इसी बीच शनिवार के सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी के नेतृत्व में मृत जवान मुकेश कुमार सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच ग...