गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा निवासी सीआईएसएफ जवान कर्मवीर यादव की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने उनके पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट व अन्य पहलुओं के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

पिता की तहरीर बाघागाड़ा निवासी दिनेश चंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अक्टूबर की रात करीब 12 बजे उन्हें फोन से सूचना मिली कि उनका बड़ा बेटा कर्मवीर यादव जीरो प्वाइंट कालेसर के पास बांध किनारे घायल अवस्था में मिला है। उन्होंने छोटे बेटे धर्मवीर को मौके पर भेजा। वहां पता चला कि पुलिस कर्मवीर को जिला अस्पताल लेकर गई है। अस्पताल में डॉक्टर ने कर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटे की मौत को हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका जताते ह...