औरैया, जून 20 -- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई गेल पाता, दिबियापुर में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवानों को योगाभ्यास कराया गया तथा सभी प्रतिभागियों को 365 दिन नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया। योग प्रशिक्षक ने उपस्थित जवानों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए इस वर्ष की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" (स्वस्थ आयु के लिए योग) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल लंबी आयु प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहकर गुणवत्तापूर्ण जीवन जीना अधिक महत्वपूर्ण है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है。 यह भी पढ़ें- जेवियर...