सीआईएसएफ जब्त किया 100 टन अवैध कोयला
धनबाद, सितम्बर 29 -- बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जोगनकोचा बस्ती स्थित पुल के समीप सोमवार की शाम सीआईएसएफ के जवानों ने छापेमारी कर करीब सौ टन अवैध कोयला जब्त किया है। सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से कोयला तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। सूत्रों के अनुसार, बरारी प्रोजेक्ट क्षेत्र से चोर मोटरसाइकिल के माध्यम से कोयला चुराकर जोगनकोचा बस्ती के पास जमा करते थे। इसे बाद में बड़े वाहनों से कथित तौर पर बंगाल भेजा जाता था। जब्त कोयले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.