आजमगढ़, जनवरी 31 -- तरवां,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चौरी बेलहा पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर पांच दिवसीय स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने गुब्बारा और कबूतर उड़ाकर किया गया। स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन का पहला उद्घाटन मैच सीआईएसएफ चंडीगढ़ एवं स्टेडियम मिर्जापुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सीआईएसफ चंडीगढ़ की टीम दो गोल एवं मिर्जापुर की टीम ने एक गोल किया। जिसमें चंडीगढ़ की टीम विजई रही। दूसरा मैच शिव काल भैरव एकेडमी बुझऊंवाल गाजीपुर एवं लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम 4-शून्य से विजई रही। तीसरा मैच मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई एवं सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ के बीच खेला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.