चाईबासा, जुलाई 20 -- गुवा। सीआईएसएफ यूनिट जीओएम, गुवा में कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से 17 से 19 जुलाई तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। हार्टफुलनेस मेडिटेशन (श्री राम चंद्र मिशन) के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में 52 कार्मिकों ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक संजीव कुमार राय ने ध्यान, मानसिक शुद्धि और प्रार्थना की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि नियमित मेडिटेशन से तनाव कम होता है और कार्यक्षमता बढ़ती है। समापन समारोह में उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह ने कहा कि प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों से सीखी गई तकनीकों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सीआईएसएफ ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निय...