सोनभद्र, जून 13 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ इकाई ओबरा के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को ओबरा स्थित सीआईएसएफ कैंप में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य रक्त की आवश्यकता से जूझ रहे मरीजों व जरूरतमंदों की सहायता करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीआईएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया l शिविर जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र के डॉ. प्रखर केसरी तथा डॉ. रविंद्र प्रसाद के माध्यम से आयोजित किया गया। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर आरक्षित निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव सहित इकाई के अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक...