मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने सीआईएसएफ के निरीक्षक अनंत कुमार निराला की पत्नी मधु कुमारी के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना रविवार की शाम करीब 4:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर से गोबरसही चौक के बीच की है। बाइक सवार दो बदमाशों ने हैंड कटर से चेन काटकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता मधु कुमारी ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर रही है।एफआईआर में मधु कुमारी ने बताया है कि वह कांटी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी के टाउनशिप एरिया में रहती है। वह रविवार की शाम अपने पति अनंत कुमार निराला के साथ पैदल भगवानपुर ओवरब्रिज पार कर गोबरसही की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनके पास अपनी गाड़ी धीमी कर दी। कुछ ही देर में एक बदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.