हाजीपुर, फरवरी 9 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी सीआईएसएफ जवान का निधन असम के गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से स्वजनों में मातम है। बताया गया कि सीआईएसएफ जवान सुजीत कुमार ठाकुर पिता हरेन्द्र ठाकुर की मौत ड्यूटी के दौरान असम के गुवाहाटी में हो गई। स्वजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सुजीत कुमार ठाकुर छठ पर्व के दौरान छुट्टी पर घर आए थे। छठ के बाद ड्यूटी पर चले गए थे। वे असम के गुवाहाटी में तैनात थे। बताया गया कि पिछले वर्ष उनका एक ऑपरेशन भी हुआ था। वह 2006 में सीआईएसएफ में योगदान दिए थे। वह दो भाई एक बहन में सबसे बडे थे। उनको एक 9 वर्षीय पुत्री एवं एक आठ वर्ष का पुत्र है। घटना के बाद से पत्नी पूजा कुमारी एवं माता कृ...