धनबाद, मई 25 -- बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र अंतर्गत भुरूंगिया कोलियरी स्थित एचबी सेक्शन के समीप एक मैदान में कोयला तस्करों द्वारा बोरा में भरकर रखे गए कोयला को सीआईएसएफ की टीम ने रविवार को जब्त कर लिया। इसे जेसीबी मशीन व हाइवा की मदद से उठाकर मुनीडीह भेज दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह भुरूंगिया कोलियरी क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर मैदान में रखे अवैध कोयले पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने सीआईएसएफ के अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्काल अवैध कोयला हटाने व कार्रवाई करने को कहा था। यह भी पढ़ें- बीसीसीएल की नौ पुरानी खदानें अस्थायी रूप से की जाएंगी निदेशक के निर्देश के बाद रविवार को सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन व हाइवा मंगाकर अवैध कोयले ...