धनबाद, सितम्बर 5 -- जोड़ापोखर। भूलन बरारी लक्ष्मी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह सीआईएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सैकड़ों बोरी अवैध कोयला जब्त किया। हालांकि, सूचना लीक होने के कारण कोयला चोर मौके से भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरारी मोदीभीठा के अवैध मुहाने से दोपहिया वाहनों के जरिए कोयला चुराकर बलियापुर के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। सीआईएसएफ अधिकारी कुमार रंजन और जफर इमाम की टीम ने जब्त कोयला बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया है। टीम अब क्षेत्र के विभिन्न अवैध मुहानों को चिन्हित कर रही है, जिनकी बीसीसीएल द्वारा भराई कराई जाएगी। बता दें कि हाल ही में यहां के 6 नंबर धौड़ा के एक मुहाने से गैस रिसाव के बाद प्रबंधन ने उसकी भराई की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...