लखनऊ, जनवरी 23 -- देश की आंतरिक एवं तटीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) 'वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन' का आयोजन करने जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान 28 जनवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। इस विशेष अभियान में लखनऊ एयरपोर्ट से सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान वर्चुअल माध्यम से सक्रिय सहभागिता करेंगे। साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को मादक पदार्थों, हथियारों, विस्फोटकों की तस्करी तथा अन्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रति सजग एवं सतर्क करना है। इस अभियान की एक विशेष उपलब्धि यह है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 130 जवान इस साइक्लोथॉन में हिस्सा लेंगे तथा भारतीय तटीय क्षेत्र के लगभग 6553 किलोमीटर लंबे मार्ग को कवर करेंगे। लखनऊ सीआईएसएफ के वर...