सीआईएसएफ का अभियान, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद
हजारीबाग, अगस्त 27 -- बड़कागांव, हिटी। सीआइएसएफ की टीम के अभियान में बड़कागांव क्षेत्र में 256.71 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। इस संबंध में बताया गया कि सीआइएसएफ की टीम ने मंगल और बुधवार की रात छापामारी अभियान चलाया था। वरिष्ठ कमाण्डेंट विवेक शर्मा के निर्देशन में उपकमांडेंट सुरेश के नेतृत्व एवं संजीव कुमार मीणा सहायक कमाण्डेंट की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया। बताया गया कि 50 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम वन क्षेत्र के ग्राम जोराकाट, चपरी एवं सेहंदा में चलाए गए अभियान में सीआईएसएफ के 100 से अधिक बल सदस्यों की विभिन्न टीमों को तैनात किया गया। टीमों द्वारा चिन्हित एवं संदिग्ध स्थानों पर सघन छापेमारी, तलाशी एवं जांच अभियान चलाया गया। संदिग्ध गतिविधियों एवं स्थानों की पहचान के लिए ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया गया। अभियान के दौरान ग्राम जोराका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.