पटना, जुलाई 19 -- चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (सीआईएमपी) में रविवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। सीआईएमपी के सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी और जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका के एंड्रयू यंग स्कूल ऑफ पॉलिसी स्टडीज के पब्लिक फाइनेंस रिसर्च क्लस्टर के तत्वावधान में ज्वाइंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम करने वाले 29 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एन विजयलक्ष्मी, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण पर बल दिया। मुख्य वक्ता जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. चार्ल्स आर. हैंकला ने वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला। सीआईएमपी के निदेशक डॉ. राणा सिंह ने स्वागत संबोधन दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देबब्रत सामंत, सहायक प्राध...