देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों में भारी उत्साह दिखा। नशे को ना और खेल को हां थीम पर आधारित इस मीट में वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और गोला फेंक के रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश पंचोली ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी बताया। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एमडी संजय जोशी, मेजर ललित सिंह व कर्नल जे.एस. नेगी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...