मथुरा, फरवरी 16 -- केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में आयोजित 125वें राष्ट्रीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देशभर के बकरी पालक किसानों, उद्यमियों एवं पशुपालन से जुड़े प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। अध्यक्षता करते हुए भर्ती बोर्ड के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि बकरी ही किसान की वेलेंटाइन है, जो किसानों के लिए आय, पोषण एवं आर्थिक सुरक्षा का विश्वसनीय साधन है। संस्थान निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने कहा कि बकरी किसानों के लिए एटीएम के समान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकरी पालन कम लागत, त्वरित आय एवं पोषण सुरक्षा प्रदान करने वाला सशक्त एवं व्यावहारिक माध्यम है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.