रुडकी, फरवरी 27 -- उत्तराखंड के औद्योगिक भविष्य पर मंथन, सौरभ वैश्य उपाध्यक्ष बने रुड़की। शुक्रवार को आरआईटी में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ के उत्तरी क्षेत्र की बैठक में उत्तराखंड के औद्योगिक विकास की भावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में पर्यावरण संतुलन, औद्योगिक विस्तार और सतत विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। उत्तरी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं सैमटेल एवियोनिक्स के प्रबंध निदेशक पुनीत कौर ने कहा कि राज्य को हरित और जलवायु-संवेदनशील विकास मॉडल अपनाना चाहिए, ताकि आर्थिक प्रगति के साथ नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए सीआईआई उत्तराखंड की नई टीम की घोषणा की गई। प्रो पैकेजिंग इंडस्ट्रीज़ के निदेशक संजय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...