नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली। उद्योग निकाय सीआईआई ने संसद में जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित होने का शुक्रवार को स्वागत किया। संगठन ने कहा कि इसके लागू होने के बाद, यह व्यवसायों पर अनुपालन के बोझ को काफी कम कर देगा, विवाद निपटान में तेजी लाएगा और निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने में मदद करेगा। संसद ने कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने तथा लोगों के उत्पीड़न को रोकने के लिए 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन करने और लगभग 1,000 छोटे अपराधों को फौजदारी की श्रेणी से बाहर करने के लिए बृहस्पतिवार को 'जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026' पारित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.