गिरडीह, सितम्बर 24 -- गावां (गिरिडीह), प्रतिनिधि। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच के सिलसिले में गावां पुलिस ने फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार को बुधवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने पिहरा बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया। बताया गया कि सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। संजय कुमार को हिरासत में लेने के लिए गठित पुलिस टीम में गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी और तिसरी थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर शामिल थे। टीम ने पिहरा बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर संजय कुमार को अपने साथ ले गई। वहां से संजय कुमार को सीआइडी की टीम पूछताछ के लिए रांची ले गई है。

सीआइडी के निर्देश पर हुई कार्रवाई खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ...