जमशेदपुर, जुलाई 28 -- जमशेदपुर। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) के तत्वावधान में सोमवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीआईएससीई जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सीआईएससीई से संबद्ध 17 स्कूलों के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न आयु वर्ग की तैराकी स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।चैंपियनशिप का उद्घाटन एमएनपीएस के पूर्व छात्र एवं उद्यमी सैयद अरशद जाकी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।स्कूल की प्राचार्य संगीता सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करती हैं।प्रतियोग...