बिजनौर, दिसम्बर 10 -- सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा की मासिक बैठक में सींचपाल व सींचपर्यवेक्षकों ने अपनी समस्याए बताई और उनके निस्तारण की मांग की। बुधवार को जिलेदारी कार्यालय, सिंचाई खंड बिजनौर में सिंचाई संघ उ.प्र. जनपद शाखा की आयोजित मासिक बैठक में कर्मचारियों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विभागीय दायित्व, फील्ड से जुड़ी चुनौतियों, संसाधनों की कमी, कार्यभार और समय-समय पर उत्पन्न होने वाली दिक्कतों के समाधान को लेकर सुझाव भी रखे गए। संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी शूरवीर सिंह ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि संघ हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा जो भी समस्या सामने आएगी, उसे संघ के मंच पर रखा जाए। हम पूरी गंभीरता के साथ उसका समाधान कराएंगे। जिला मंत्री आशीष चौधरी ने कहा कि सींचपाल एवं सींचपर्यवेक्षक की समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.