बिजनौर, जून 15 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मासिक बैठक में समस्याओं के निराकरण न होने से नाराज सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा बिजनौर ने 16 जून से सुबह 10 बजे अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। सोमवार को आयोजित बैठक में सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा बिजनौर के कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- चार माह से बकाया वेतन के लिए शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन आजबैठक में समस्याएँ जिलाध्यक्ष धीरज सिंह ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड बिजनौर की हठधर्मिता के कारण सींचपालों को एसीपी सहित अन्य देय लाभ पिछले 11 माह से नहीं मिल पाए हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि संगठन ने पत्राचार के माध्यम से अधिकारियों से ...