वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की रैकिंग सी एवं डी हैं, उनमें अगले माह से सुधार लाएं। सम्बंधित विभाग के अधिकारी इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करें। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। पात्र लाभार्थिंयों को योजनाओं से लाभान्वित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। डीएम ने निर्माण कार्यों में समय सीमा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। कहा कि जिन परियोजनाओं में समय विस्तार की आवश्यकता है, उनका उचित कारण प्रस्तुत करें। जिनके लिए धनराशि की जरूरत है, उनकी भी डिमांड जल्द भेज दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.