सहरसा, जनवरी 3 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सदर थाना कांड संख्या 673/25 में पुलिस की निष्क्रियता के विरुद्ध नीतू सिंह ने सिहौल चौक पर एकबार फिर से आमरण अनशन शुक्रवार से शुरू किया। अनशन पर बैठे नीतु सिंह ने उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल डिटेल्स अबतक सार्वजनिक नहीं किये जाने पर आमरण अनशन शुरू किये जाने की बात कही। अनशनकारी ने बताया कि गत दिनों पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर आमरण अनशन तुडवाया गया लेकिन आजतक मुझे अपने एकलौते बेटे के मौत का न्याय नहीं मिला जिस कारण एकबार फिर से आमरण अनशन शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.