सिहोरिया बाजार में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
अयोध्या, मई 16 -- जाना बाजार, संवाददाता। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सिहोरिया चौराहे पर शनिवार की भोर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों को एक युवक का शव सड़क के किनारे बेंच के बगल औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करायी तो मृतक रमवा कला निवासी शिव कुमार पुत्र गिरजा प्रसाद दूबे उम्र लगभग 35 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान लवकुश पांडेय के साथ मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज संतोष कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज विशुन बाबा श्रीपति मौर्य, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक विकास मौर्य सहित पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये । यह भी पढ़ें- सिहोरिया बाजार में मिला युवक का शव परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.