अमरोहा, मार्च 25 -- ​हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर-लिसड़ी मार्ग पर मंगलवार दोपहर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला बोल दिया। करीब 20 राहगीर हमले में घायल हो गए। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने मधुमक्खियों को छेड़ दिया, जिसकी वजह से उन्होंने हमला बोला।हमले में सिहाली जागीर निवासी जहांगीर अली, मोहम्मद शोएब, अनस अहमद, मोहम्मद मन्नान और शाकिर अली सहित लगभग 20 लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के काटने से इन लोगों को शरीर पर तेज खुजली, जलन और सूजन की शिकायत हुई। पीड़ितों ने निजी अस्पताल से दवा ली है। ग्रामीणों का कहना है मधुमक्खियों के डर से मार्ग काफी देर तक मार्ग बंद रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राहगीरों और ग्रामीणों के लिए खतरा और भी बढ़ ...