रांची, जून 22 -- रांची। हरदगा में क्लैरिसन सिस्टर्स ऑफ द ब्लेस्ड सेक्रामेंट द्वारा सोमवार को धन्यवादी समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के पोंटिफिकल अनुमोदन के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। मौके पर सिस्टर दिलानी हांसा ने प्रोविंसियल सुपीरियर सिस्टर नीलम एक्का के समक्ष स्थाई प्रतिज्ञा ली। इसके साथ ही नवनिर्मित कक्षाओं का उद्घाटन हुआ। गुमला के बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने धर्मविधि संपन्न कराई। आर्च बिशप विंसेंट आइंद सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- संत एल्यूशियस गोंजागा का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...