सिस्टम होगा अपग्रेड, दोगुनी रफ्तार से कटेंगे रेल टिकट
जमशेदपुर, मई 21 -- भारतीय रेलवे अपने 40 साल पुराने यात्री आरक्षण प्रणाली को पूरी तरह आधुनिक बनाने जा रहा है। रेलवे ने नेक्स्ट जेनरेशन रिजर्वेशन सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके बाद टिकट बुकिंग पहले से कहीं अधिक तेज, आसान और पारदर्शी हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत रेलवे काउंटरों पर टिकट कटने में लगने वाला समय आधा हो जाएगा, जिससे खासकर तत्काल टिकट के दौरान यात्रियों को लंबी कतार से राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में टिकट बुकिंग के लिए पुराने कोड आधारित सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें कर्मचारियों को विभिन्न कमांड और शॉर्ट कोड याद रखने पड़ते हैं। नए सिस्टम में इसकी जगह ब्राउजर और माउस आधारित क्लिक इंटरफेस होगा। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया सरल हो जाएगी और कर्मचारियों को कम समय में अधिक टिकट जारी करने में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.