पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। बिजली विभाग की बिलिंग प्रणाली घंटों बंद रहने से उपभोक्ता तिलमिला उठे। सुबह सैकड़ों उपभोक्ता बिल जमा करने बिजली घर पहुंचे। इससे अफरा तफरी मच गई।शुक्रवार रात दस बजे से बिजली विभाग की बिलिंग प्रणाली को अपडेट विभागीय बेबसाइट और बिल जमा करने वाला ऐप बंद रहा। बिल जमा न होने से कई उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति बंद हो गई। इससे उपभोक्ता परेशान हो उठे। शनिवार को कार्यालय खुलने से पहले ही दर्जनों उपभोक्ता बिजली घर पहुंच गए। लगभग दस बजे के बाद बिलिंग प्रणाली शुरु हो सकी। तब तक सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई। जमा कांउटर खुलते ही उपभोक्ता लाइन में बिल जमा करने के लिए लग गए। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि बिलिंग प्रणाली बंद रहने के लिए अधिकतम समय 16 घंटे दिया गया था। दस बजे तक प्रणाली अपडेट हो गई और बिल जमा करने ...