गढ़वा, मार्च 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आईटी एवं मैनेजमेंट के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 13 मार्च को विश्वविद्यालय स्तर पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्री-प्लेसमेंट ड्राइव : हाउ टू फेस एन इंटरव्यू पर आधारित होगा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें देश की अग्रणी आईटी कंपनियों के विशेषज्ञ सीधे विद्यार्थियों से रू-ब-रू होंगे। कार्यक्रम में पूजा कुमारी, सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सिस्को सिस्टम्स, बेंगलुरु और अविनाश कुमार सीनियर मेंबर ऑफ टेक्निकल स्टाफ, ओरेकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बे...